MTB साइकिल रैली के पहले दिन छाया ‘यह’ साइकलिस्ट, 2 घंटे 40 मिनट 40 सैकेंड में पूरा किया सफर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Sep, 2017 02:34 PM

the first day of mtb cycle rally   this   cyclist

13वीं एम.टी.बी. हिमालया साइकिल रैली के पहले दिन ओवरआल वर्ग में नॉर्वे के थॉमस शीर्ष स्थान पर रहे। उन्होंने पहले दिन की स्टेज 2 घंटे 40 मिनट 40 सैकेंड में पूरी की। इस

शिमला : 13वीं एम.टी.बी. हिमालया साइकिल रैली के पहले दिन ओवरआल वर्ग में नॉर्वे के थॉमस शीर्ष स्थान पर रहे। उन्होंने पहले दिन की स्टेज 2 घंटे 40 मिनट 40 सैकेंड में पूरी की। इसके अलावा स्पेन के एड्रिया नोगुएरा सॉल्देवीला दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पहले दिन की स्टेज 2 घंटे 41 मिनट 20 सैकेंड में पूरी की जबकि तीसरे स्थान पर स्पेन के एंटोनियो ऑटज बैरेंको रहे, जिन्होंने पहले दिन की स्टेज 2 घंटे 43 मिनट 40 सैकेंड में पूरी की। इसी तरह चौथे स्थान पर कनाडा के कौरी वॉलेस रहे, जिन्होंने पहले दिन की स्टेज 2 घंटे 52 मिनट 59 सैकेंड में पूरी की। इसके अलावा स्पेन के पऊ जमोरा पेरेज 5वें स्थान पर रहे। उन्होंने पहले दिन की स्टेज 2 घंटे 55 मिनट 13 सैकेंड में पूरी की। पुर्तगाल के माइकल 6ठे स्थान पर रहे, जिन्होंने पहले दिन की स्टेज 3 घंटे 1 मिनट 58 सैकेंड में पूरी की। 

10वें स्थान पर पुर्तगाल के मार्को फर्नांडिस
रैली के पहले दिन 7वें स्थान पर अमरीका के थॉमस टर्नर रहे, जिन्होंने 3 घंटे 8 मिनट 3 सैकेंड में पहले दिन की स्टेज पूरी की जबकि फ्रांस के आई. फ्रैडरिक 8वें स्थान पर हैं, जिन्होंने 3 घंटे 9 मिनट 38 सैकेंड में पहले दिन की स्टेज पूरी की। इसी तरह जर्मनी के जोशेन बोहेरिंगर 9वें स्थान पर हैं, जिन्होंने 3 घंटे 11 मिनट 6 सैकेंड में पहले दिन की स्टेज पूरी की और 10वें स्थान पर पुर्तगाल के मार्को फर्नांडिस रहे, जिन्होंने 3 घंटे 24 मिनट 41 सैकेंड में पहले दिन की स्टेज पूरी की। टीम ऑफ टू वर्ग में मार्काे व नैल्सन की जोड़ी पहले दिन शीर्ष पर रही। उन्होंने 3 घंटे 24 मिनट 46 सैकेंड में पहले दिन की स्टेज पूरी की। इसके अलावा ओपन मास्टर्स सोलो वर्ग में बैल्जियम के टोलिएनेर विम शीर्ष पर रहे, उन्होंने 3 घंटे 27 मिनट 42 सैकेंड में पहले दिन की स्टेज पूरी की।

इस रैली में महिलाएं भी ले रही भाग
एम.टी.बी. हिमालया साइकिल रैली शुक्रवार को शिमला से रवाना हुई। रैली को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन रैली शिमला से शुरू होकर गुड़ागुफर तक गई। इस रैली में 17 देशों के 91 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पहले दिन प्रतिभागियों ने करीब 67.5 किलोमीटर तक का सफर तय किया। यह रैली 9 दिन और 8 स्टेजों में पूरी होगी। इस दौरान प्रतिभागियों को 650 किलोमीटर तक का सफर तय करना होगा। रैली 7 अक्तूबर को धर्मशाला में समाप्त होगी। हिमालयन साहसिक खेल एवं पर्यटन प्रोत्साहन एसोसिएशन (हस्टपा) के अध्यक्ष मोहित सूद ने साइकिल सवारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली में इस वर्ष 13 महिलाएं भी भाग ले रही हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय चैम्पियन अक्षित गौड़ तथा आशीष शेरपा को सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!