दोस्तों के साथ ट्रिप बनी आखिरी याद, कर्नाटक के युवक के साथ हिमाचल में हुआ ये भयानक हादसा

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2025 11:54 PM

terrible accident happened with youth from karnataka in himachal

दूसरे राज्य से हिमाचल प्रदेश घूमने आए एक युवक के लिए पहाड़ों का रोमांच जानलेवा साबित हुआ है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत पर्यटन नगरी धर्मशाला के प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड में ट्रैकिंग के दाैरान कर्नाटक के रहने वाले युवक की जान चली गई।

धर्मशाला: दूसरे राज्य से हिमाचल प्रदेश घूमने आए एक युवक के लिए पहाड़ों का रोमांच जानलेवा साबित हुआ है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत पर्यटन नगरी धर्मशाला के प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड में ट्रैकिंग के दाैरान कर्नाटक के रहने वाले युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैकिंग के दौरान पहाड़ी से नीचे गिर गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आयुष कुमार जैन पुत्र दिलीप कुमार जैन के रूप में हुई है, जोकि कर्नाटक के फोर्ट मेयर, तेलगू चर्च इलाके का रहने वाला था। आयुष अपने 3-4 दोस्तों के साथ 2 दिसम्बर को ट्रैकिंग के लिए त्रियुंड गया था। बताया जा रहा है कि त्रियुंड पहुंचने के बाद आयुष वहां से आगे की पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए निकल गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पहाड़ी से सीधे नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मैक्लोडगंज पुलिस थाना के एसएचओ दीपक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!