Solan: टीचर की बेरहमी! चौथी कक्षा के छात्र को लोहे के स्केल से पीटा, सिर में आई चोट

Edited By Vijay, Updated: 05 Nov, 2025 01:29 PM

teacher beats student with a scale

साेलन जिला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाईघाट में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

सोलन (नरेश पाल): साेलन जिला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाईघाट में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के सिर में चोट लगी है, जिसे परिजन बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज करवाने के लिए लेकर आए। यही नहीं, परिजनों ने सदर थाना सोलन में मामले की शिकायत की है।

छात्र की मां शोभा ठाकुर ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे शिवांश की पिटाई की गई है। यह सूचना भी आरोपित शिक्षक द्वारा ही दी गई कि उन्होंने आपके बेटे को चांटा मारा था, जिससे खून बहने लगा। यह सुनते ही वह स्कूल पहुंची तो साथी बच्चों ने बताया कि शिक्षक ने लोहे की स्केल से उसे मारा, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना था कि बच्चे को खिड़की से चोट लगी है।

शोभा ठाकुर के अनुसार वह इससे पहले भी स्कूल प्रशासन को बच्चे के साथ हो रही मारपीट के बारे में चेतावनी दे चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद घटना दोहराई गई। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी अब शिक्षा विभाग तक पहुंच चुकी है और मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारी जल्द स्कूल का दौरा कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!