Edited By kirti, Updated: 22 Jul, 2018 11:55 AM

उपमंडल के तहसील कार्यालय पांवटा साहिब में 3 महीने से तहसीलदार का पद रिक्त होने व कर्मचारियों के अभाव से क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 2 दिनों से कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी पर हैं। भूमि की रजिस्ट्री वाले...
पांवटा साहिब : उपमंडल के तहसील कार्यालय पांवटा साहिब में 3 महीने से तहसीलदार का पद रिक्त होने व कर्मचारियों के अभाव से क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 2 दिनों से कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी पर हैं। भूमि की रजिस्ट्री वाले कार्यालय में ताला लटका हुआ है। जानकारी अनुसार जिले की सबसे बड़ी तहसील पांवटा साहिब के अंतर्गत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की 30 पंचायतें, एक नगर परिषद, नाहन विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतें, रेणुका जी की 6 पंचायतें आती हैं। प्रतिदिन पांवटा साहिब तहसील में करैक्टर, जाति व आय प्रमाण पत्र सहित 200 से 300 बनते हैं।
साथ ही भूमि की रजिस्ट्री 30 से 40 शपथ पत्र बनते हैं लेकिन पांवटा साहिब तहसील में पिछले 3 महीनों से तहसीलदार का पद रिक्त है, साथ ही आधा दर्जन अन्य पद खाली हैं। जिस कारण अकेले नायब तहसीलदार को ही सारा काम देखना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 2 दिनों से करीब तीन चार आफिस स्टाफ छुट्टी पर है। जिस कारण अधिकतर लोगों को बिना काम के घर लौटना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं ग्रामीण
पांवटा साहिब तहसील में काम करवाने आए दूरदराज के ग्रामीण कुलदीप सिंह, रमेश कुमार, घासीराम, हरीचंद व नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि तहसील में अधिकारी व कर्मचारी न होने से सुबह से शाम तक बैठना पड़ रहा है, जिससे बड़ी परेशानी पेश आ रही है। पांवटा साहिब तहसील जिले की सबसे बड़ी तहसील है लेकिन यहां पर स्टाफ के अभाव के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय पर भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो रही है, साथ ही अन्य प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे हैं जिससे युवाओं को परेशानी हो रही है।
ये पद हैं खाली
पांवटा साहिब तहसील में 3 महीने से तहसीलदार का पद खाली है। इसके साथ-साथ ए.ओ.के, जूनियर असिस्टैंट,व क्लर्क का एक पद खाली है जबकि पटवारी के 2 पद रिक्त हैं।
ये हैं छुट्टी पर
पांवटा साहिब तहसील में अधीक्षक व सीनियर असिस्टैंट छुट्टी पर चले हुए हैं जबकि तहसीलदार का रीडर सरकारी काम से शिमला गया हुआ है जिससे आफिस में अधिकतर कुॢसयां खाली पड़ी हैं।
क्या कहते हैं नायब तहसीलदार
पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार निहाल सिंह ने बताया कि तहसील में खाली पदों के कारण काम करने में बड़ी परेशानी आ रही है। फिर भी हर काम को पूरा करने का प्रयास किया जाता है।