Una : शहरी निकाय चुनावों के लिए नामांकन के दूसरे दिन 59 उम्मीदवारों ने भरे परचे, 4 मई को की जाएगी छंटनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 May, 2026 12:43 PM

una  59 candidates filed nomination papers on second day of urban body election

Una News :  शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन वीरवार को ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 59 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने दी। उन्होंने...

Una News :  शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन वीरवार को ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 59 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें वार्ड नम्बर-एक से संजीव कुमार व सुषमा कुमारी ने अपने नामांकन भरे हैं। वार्ड नम्बर- 3 से सुनीता कुमारी, वार्ड नम्बर- 5 से रजनी देवी, उषा देवी व नीलम रानी, वार्ड नम्बर-6 से अजय कुमार, वार्ड नम्बर-7 से सुनीता ने अपने नामांकन भरे हैं।

वहीं, नगर पंचायत गगरेट में कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिसमें वार्ड नम्बर-1 से विकास कालिया, कुसुमलता व तरसेम लाल, वार्ड नम्बर- 2 से नरेंद्र सिंह, वार्ड नम्बर-3 से सरोज कुमारी व नैंसी ठाकुर, वार्ड नम्बर- 4 से बवीता कुमारी व भावना देवी, वार्ड नम्बर- 5 से बलराम व मंगत राम और वार्ड नम्बर- 6 से उमेश कुमार ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। इसी प्रकार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा से 6 नामांकन भरे गए हैं जिसमें वार्ड नम्बर-1 से गुरदेव सिंह, वार्ड नम्बर- 4 से वरेंद्र कुमार व करूण, वार्ड नम्बर- 5 से राजेंद्र कुमार व माखन सिंह और वार्ड नम्बर-7 से नीना ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं।  नगर पंचायत दौलतपुर से 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज किए। वार्ड नम्बर-1 से सुनील कुमार, वार्ड नम्बर-2 से बबीता देवी व अरूणा कुमारी, वार्ड नम्बर-तीन से शकुन्तला देवी, सुषमा रानी व बीना कुमारी, वार्ड नम्बर- 4 से कैलाश कुमार, वार्ड नम्बर- 5 से राकेश कुमार, वार्ड नम्बर- 6 से निर्मला देवी, अनामिका व सुमन कुमारी, वार्ड नम्बर- 7 से किरण सुर्यैल व रेनु रानी व रेखा कुमारी ने अपने नामांकन भरे हैं।

नगर पंचायत अंब से 11 नामांकन भरे हैं, जिनमें वार्ड नम्बर- 2 से सर्वजीत सिंह, नीलम देवी व अनुसुइया रानी, वार्ड नम्बर-3 से स्पर्श शर्मा व इन्द्रजीत कौर, वार्ड नम्बर- 4 से आशा देवी, वार्ड नम्बर-5 से सपना रानी, वार्ड नम्बर- 6 से संदीप कुमार, वार्ड नम्बर- 7 से राजेश कुमारी, वार्ड नम्बर- 9 से संदीप व सुरेश कुमार अरोड़ा से अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ में 9 नामांकन दर्ज किए गए हैं, जिसमें वार्ड नम्बर- एक से अंजुबाला, वार्ड नम्बर- 2 से संदीप कुमार, वार्ड नम्बर- 3 से चरणजीत कौर, वार्ड नम्बर- 4 से इकबाल सिंह, वार्ड नम्बर- 5 से बुधराम, वार्ड नम्बर-6 से कुसुमलता, वार्ड नम्बर-7 से रूचिका, वार्ड नम्बर-8 से भजन सिंह तथा वार्ड नम्बर-9 से अंजना चब्बा ने अपने नामांकन भरे हैं।

4 मई को की जाएगी नामांकनों की छंटनी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र 2 मई को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। 1 मई को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 4 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 6 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत ही प्रत्याशी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा और 31 मई को मतगणना की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!