दिल्ली से घूमने आई युवती की संदिग्ध मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Dec, 2020 01:56 PM

suspected death of a girl who came to visit delhi

दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने के लिए आई एक युवती की यहां संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक युवती अपने दोस्तों के साथ बंजार घाटी के सोझा में घूमने पहुंची थी, तभी उसकी मौत हुई है।

कुल्लू : दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने के लिए आई एक युवती की यहां संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक युवती अपने दोस्तों के साथ बंजार घाटी के सोझा में घूमने पहुंची  थी, तभी उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार पर्यटक युवती के साथ घूमने आए अक्षय पुत्र प्रदीप निवा पश्चिम विहार न्यू दिल्ली ने पुलिस कोबताया कि वे दिल्ली से यहां घूमने के लिए आए थे। वे जब सोझा के पास वाहन से पहुंचे तो वहां बर्फ अधिक होने के कारण रास्ता बंद और वाहन को वहीं खड़ा करना पड़ा। इसके बाद वे पैदल ही जलोड़ी दर्रा के पास निकल गए थे। आयुषी भी उनके साथ ही थी।

इस दौरान युवती पर्यटक आयुषी चलते-चलते पीछे रह गई। इस दौरान कुछ पर्यटकों ने अक्षय को आवाज़ लगाई की आपके साथ की युवती रास्ते में बेहोश गिरी हुई है। जिसके चलते वह पीछे की ओर आया और देखा कि कुछ लोग उसके हाथ पांच की मालिश कर रहे थे और आयुषी खामोश हो चुकी थी। इस दौरान उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी और जब एंबुलेंस के माध्यम से आयुषी को बंजार नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आयुषी तेज कदमों से चल रही थी अचानक ही सड़क पर पीठ के बल गिरने से उसकी मृत्यु होने का कारण माना जा रहा है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि युवती की मौत के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके बंजार पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!