युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल बेहतरीन विकल्प: संजय अवस्थी

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Mar, 2026 10:53 AM

sports is the best option to keep youth away from drugs sanjay

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि खेल युवाओं को जहां शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रखते है वहीं नशे से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सोलन। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि खेल युवाओं को जहां शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रखते है वहीं नशे से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुमैहर में शताब्दी नायक युवक मण्डल डुमैहर द्वारा 15 दिवसीय डुमैहर पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डुमैहर पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल-कूद एक बेहतरीन विकल्प है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी सदैव नशे से दूर रहता है और अपने शारीरिक विकास को अहमियत देता है। खेल युवाओं को अनुशासित, टीम वर्क, हार-जीत को अपनाने व आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए खेल अधोसंरचना को बेहतर बनाना आवश्यक है। खेल मैदान, स्टेडियम, खेल अकादमिया व अन्य सुविधाएं युवाओं को उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार यथा सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अर्की विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की सुविधा के लिए एक खेल अकादमी आरम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी।

विधायक ने विजेता टीम सौरव इलेवन घनागुघाट को 51 हज़ार रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता टीम लुटरू महादेव इलेवन चम्यावल को 31 हज़ार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संजय अवस्थी ने युवक मण्डल लादी को समान क्रय करने के लिए 21 हजार रुपए, उज्जवल ग्राम संगठन डुमैहर के भवन के प्रारम्भिक निर्माण कार्य के लिए 02 लाख रुपए व महिला मण्डल डुमैहर के भवन की मुरम्मत के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मैदान के विस्तारीकरण के लिए आगामी बजट से एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कोट सुणी में वर्षा शालिका निर्माण कार्य की स्वीकृति भी दी।    

उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने जल शक्ति विभाग को डुमैहर व आस-पास के गांव के लिए सिंचाई योजना का प्राक्कलन तैयार कर औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक ने इससे पूर्व लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में ‘विधायक गांव के द्वार’ के तहत जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, अनुज गुप्ता, रमेश ठाकुर, कमलेश शर्मा, कैलाश भार्गव, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कुमार विक्की, पूर्व पंचायत समिति सदस्य डुमैहर हरीश ठाकुर, शताब्दी नायक युवक मण्डल डुमैहर के अध्यक्ष नरेन पाल व सदस्य प्रणव भार्गव, मोहित पाल, नीरज पाल व शीतल पाल, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत चौहान, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी तथा क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!