हमीरपुर के शख्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहर, AIIMS में इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2026 03:33 PM

death of person due to consume poison

जिला हमीरपुर के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसेरडू गांव में एक 49 वर्षीय व्यक्ति की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण मौत हो गई है।

हमीरपुर (अजय): जिला हमीरपुर के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसेरडू गांव में एक 49 वर्षीय व्यक्ति की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिल कुमार  पुत्र हंस राज, निवासी गांव मसेरडू (डिडवीं टिककर), जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार शाम की है। अनिल कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही परिजनों को इस बात की भनक लगी, वे आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान अनिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है तथा अब इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किन परिस्थितियों में किया और इसके पीछे का मुख्य कारण क्या था। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!