हिमाचल के ऊना में जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्‍थरबाजी, बाल-बाल बचे यात्री; खिड़कियों के शीशे टूटे

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2026 06:26 PM

stone pelting on jan shatabdi express in una himachal pradesh

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना ने जिले में रेलवे की सम्पत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में आनंदपुर साहिब और नंगल डैम रेलवे स्टेशन के बीच...

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना ने जिले में रेलवे की सम्पत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में आनंदपुर साहिब और नंगल डैम रेलवे स्टेशन के बीच कुछ बदमाशों ने ट्रेन के डिब्बों पर पत्थर फेंके। पत्थरबाजी में डिब्बों की खिड़कियां टूट गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। 

नई दिल्ली से ऊना जा रही थी जन शताब्दी एक्सप्रेस

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि घटना के समय जन शताब्दी एक्सप्रेस नयी दिल्ली से ऊना जा रही थी। कुछ अज्ञात बदमाशों ने जिंदबाड़ी इलाके के पास ट्रेन को निशाना बनाया। इस घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में जन शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की यह पहली घटना है।

हालांकि, इससे पहले आनंदपुर साहिब और अंब-अंडौरा रेलवे सेक्शन के बीच इसी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की तीन से चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बार-बार होने वाली घटनाओं को देखते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पहले ही इस रेलवे सेक्शन में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले प्रवासी परिवारों और उनके बच्चों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाए गए है। आरपीएफ ने पत्थरबाजी में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। फिलहाल, जन शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पायी है। रेलवे और आरपीएफ की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और दोषियों की तलाश कर रही हैं। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!