Kullu: पुलिस ने नाकाबंदी पर पकड़ा 23 ग्राम चिट्टा, हरियाणा के 4 लोग गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2026 08:03 PM

4 accused arrested with heroin

कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में मणिकर्ण पुलिस की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 4 लोगों को 23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू/ भुंतर (सोनू):  कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में मणिकर्ण पुलिस की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 4 लोगों को 23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार मणिकर्ण पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान शांगना ब्रिज पर अंकुश उर्फ सुचा उर्फ आशु पुत्र रोहतास निवासी डोभ, सचिन उर्फ चीनू पुत्र सुरेंद्र निवासी मकान नंबर 636 सैक्टर-3 ताऊ नगर कालोनी रोहतक, मोनू पुत्र सुरेंद्र निवासी मकान नंबर 506 संजय नगर रोहतक तथा ऋतु पुत्री सुरेंद्र निवासी मकान नंबर 636 सैक्टर-3 ताऊ नगर कालोनी रोहतक सभी जिला हरियाणा निवासी के कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!