जिला फेडरेशन के  अध्यक्ष पद के लिए कसौली व सोलन भाजपा आमने - सामने

Edited By Naresh Pal, Updated: 04 Dec, 2020 01:41 PM

solan and kasauli bjp to face for the post of district federation president

जिला उपभोक्ता एवं विपणन संघ (जिला फेडरेशन) के अध्यक्ष पद के लिए कसौली व सोलन भाजपा में घमासान शुरू हो गए है। सोलन भाजपा मंडल जिला फैडरेशन के अध्यक्ष पद के लिए किसी भी सूरत में अपना दावा छोडऩे का तैयार नही है। यही कारण है कि जिला फैडरेशन की सभी 9...

सोलन (नरेश पाल):  जिला उपभोक्ता एवं विपणन संघ (जिला फेडरेशन) के अध्यक्ष पद के लिए कसौली व सोलन भाजपा में घमासान शुरू हो गए है। सोलन भाजपा मंडल जिला फैडरेशन के अध्यक्ष पद के लिए किसी भी सूरत में अपना दावा छोडऩे का तैयार नही है। यही कारण है कि जिला फैडरेशन की सभी 9 सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली भाजपा को अध्यक्ष पद के लिए खूब माथापच्ची करनी पड़ रही है। कसौली भाजपा अपने वरिष्ठ नेता सुंदरम ठाकुर को अध्यक्ष बनाने के लिए अड़ी है। सरकार में अभी तक सभी बड़े पद कसौली को ही जा रहे है। जिला फैडरेशन के अध्यक्ष पद को लेकर दो मंडलों के बीच बने गतिरोध का यह भी सबसे बड़ा कारण है। सोलन भाजपा मंडल रजनीश पराशर व कांति स्वरूप में से किसी एक का अध्यक्ष बनाना चाह रही है। मजेदार बात यह है कि सोलन भाजपा में भी इन दोनों नामों में से एक पर अभी आम सहमति नहीं बन पा रही है। भाजपा का एक खेमा रजनीश पराशर व दूसरा खेमा कांति स्वरूप को अध्यक्ष बनाने के लिए लाबिंग कर रहा है लेकिन अध्यक्ष के लिए स्वयं दो गुटों में बंटा होना के बावजूद सोलन भाजपा मंडल जिला फैडरेशन का अध्यक्ष पद कसौली को छोडऩे को तैयार नहीं है।


    सोलन भाजपा का कहना है कि प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल कसौली निर्वाचन क्षेत्र से है। प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा डा. डैजी ठाकुर, जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संजीव कश्यप व जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर कसौली निर्वाचन क्षेत्र से है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र के हिस्से में अभी तक कोई अध्यक्ष पद नहीं आया है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि विधानसभा सीट हारने की सोलन को इतनी बढ़ी सजा भी नही दी जाए कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ही गिर जाए। जिला फैडरेशन के चुनाव से पूर्व अध्यक्ष पद सोलन निर्वाचन क्षेत्र के पास था। इसलिए इस अध्यक्ष पद को सोलन के पास ही रहने दिया जाए लेकिन इसके लिए कसौली भाजपा मानने का तैयार नहीं है क्योंकि सुंदरम ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता है। इसलिए उन्हें ही अध्यक्ष बनाना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की पिछले दिनों हुई बैठक में जिला फैडरेशन के अध्यक्ष पद के लिए सुंदरम ठाकुर व उपाध्यक्ष के लिए रजनीश पराशर के नाम लगभग फाइनल कर दिया है लेकिन इसकी अभी घोषणा नहीं की गई क्योंकि अभी जिला फैडरेशन में सरकार की ओर से तीन सदस्य मनोनीत किए जाने है। इसके बाद ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की घोषाणा होगी।
 

 भाजपा ने इस बार फैडरेशन की सभी 9 जोन को जीतकर इतिहास रच दिया है। फैडरेशन के  8 जोन में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध ही निर्वाचित हुए है।  फैडरेशन के चुनाव में इस बार कांग्रेस ने मैदान ही छोड़ दिया। चुनाव जीतने वालों में भाजपा समर्थित जोन एक से कांति स्वरूप, जोन दो दयाराम, तीन से अशोक ठाकुर,जोन चार से रजनीश पराशर,जोन पांच से सुंदराम ठाकुर जोन छह से कृष्ण चंद शर्मा,जोन सात संजीव कुमार और जोन आठ से राम गोपाल शर्मा व जोन 9 से मेहर चंद शामिल है।अगले एक सप्ताह के भीतर जिला फेडरेशन के नए चेयरमैन के चुनाव होंगे। इसके लिए बाकायदा नामांकन होगा। निर्वतमान में चायल क्षेत्र के तेज तर्रार भाजपा नेता धर्म सिंह उर्फ तन्नू भाई चेयरमैन पद पर थे लेकिन इस बार उनके जोने से रजनीश पराशर निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

सोलन भाजपा कसौली से यही आग्रह कर रही है कि कम से कम जिला फैडरेशन का अध्यक्ष पद सोलन को छोड़ दो, इससे पूर्व जोगिन्द्रा बैंक के चुनाव में सोलन का उपाध्यक्ष का पद मिल रहा था। पार्टी के वरिष्ठतम नेता बुद्धराम ठाकुर का उपाध्यक्ष बनना लगभग फाइनल था लेकिन अंतिम मौके पर गेम पलट गई और कसौली निर्वाचन क्षेत्र से मनोनीत निदेशक यशपाल ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया । अब यह देखना बड़ा दिलचस्प हो गया है कि कसौली व सोलन में से अध्यक्ष पर बाजी मारने में कौन कामयाब होता है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। जिला फैडरेशन के चुनाव में भाजपा ने इस बार सभी 9 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। यह पार्टी की एकजुटता का परिणाम है। जिला फैडरेशन का अध्यक्ष निर्वाचित सदस्यों की आम सहमति से बनेगा। इसको लेकर जिला सोलन के पांचों भाजपा मंडल एकजुट है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!