कांगड़ा में बारिश से किसानाें-बागवानों के खिले चेहरे, गेहूं की फसल को मिली संजीवनी

Edited By Vijay, Updated: 28 Dec, 2024 03:22 PM

smiles on the faces of farmers and gardeners due to rain

राज्य के मैदानी क्षेत्राें में में बीते शुक्रवार दाेपहर से हाे रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्राें में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया है। इस बारिश और बर्फबारी से यातायात पर भी असर पड़ा है।

कांगड़ा: राज्य के मैदानी क्षेत्राें में में बीते शुक्रवार दाेपहर से हाे रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्राें में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया है। इस बारिश और बर्फबारी से यातायात पर भी असर पड़ा है। वहीं कांगड़ा जिला में भी बारिश का क्रम जारी है। धर्मशाला, मैक्लाेडगंज, पालमपुर, देहरा, ज्वालाजी, नूरपुर सहित सभी क्षेत्राें में बारिश हो रही है जबकि धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ की चादर में लिपट गई हैं। जिला में हो रही बारिश से किसानाें और बागवानाें के चेहरे खिल गए हैं। किसानों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।

जिला में निगम के 6 रूट प्रभावित
शुक्रवार दाेपहर से हाे रही बारिश और बर्फबारी से हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस रूटाें पर भी असर देखने काे मिला है। जिला में निगम के 6 रूट प्रभावित हुए हैं। इसमें शाहपुर से गाेला (सिंहुता), शाहपुर से शल्ली, शापहुर से लामा, धर्मशाला से राेहड़ू यह बस शिमला तक ही जा रही है। इसके साथ ही धर्मशाला से सलाेल, यह बस मछियाल तक ही जा रही है। वहीं धर्मशाला से राजल रूट भी प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही इस बारिश का हवाई सेवाओं पर काेई असर नहीं पड़ा है। सभी हवाई सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!