Kangra: एसएमसी लिमिटेड डायरैक्ट रिक्रूटमैंट परीक्षा 22 फरवरी को, जानें कहां और कैसे मिलेगा आपका Admit Card

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2026 10:30 PM

smc limited direct recruitment exam on 22 february

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एसएमसी लिमिटेड डायरैक्ट रिक्रूटमैंट टैस्ट-2026 का आयोजन आगामी 22 फरवरी (रविवार) को किया जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने वीरवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए...

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एसएमसी लिमिटेड डायरैक्ट रिक्रूटमैंट टैस्ट-2026 का आयोजन आगामी 22 फरवरी (रविवार) को किया जा रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने वीरवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा निर्धारित समयसारणी के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न शिक्षण श्रेणियों के रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसमें प्रदेशभर के कुल 1437 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में टीजीटी आर्ट्स, ड्राइंग मास्टर, टीजीटी हिंदी, जेबीटी, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन-मेडिकल एवं टीजीटी संस्कृत पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचें ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अनुशासन बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने रोल नंबर स्लिप और एडमिट कार्ड आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षार्थी वैबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र डाऊनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होंगे और इन्हें किसी भी अन्य माध्यम या डाक द्वारा प्रेषित नहीं किया जाएगा।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपने साथ अपना प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इनके बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!