Sirmour: सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, 2 घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 31 Mar, 2025 11:39 AM

sirmour bike lost control and fell off the bridge 2 injured

विकास खंड नाहन के अंतर्गत सैनवाला-कौलांवालाभूड़ सड़क पर एक सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर होने की कारण उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है, जबकि दूसरे का नाहन मैडीकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। यहां एक...

नाहन, (आशु) : विकास खंड नाहन के अंतर्गत सैनवाला-कौलांवालाभूड़ सड़क पर एक सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर होने की कारण उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है, जबकि दूसरे का नाहन मैडीकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर मझाड़ा पुल से नीचे जा गिरी। फिलहाल पुलिस हादसे कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक चालक अनूप (31) एक अन्य व्यक्ति शशिकांत (30) के साथ हरियाणा के नारायणगढ़ के भुगतूवाला गांव की तरफ जा रहे थे। 

अनूप बाइक काफी तेज गति से चला रहा था, जबकि उसके पीछे बैठा शख्स शशिकांत उसे बार-बार बाइक को धीमी गति से चलाने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के अनुसार इसी बीच जब दोनों बाइक सवार मझाड़ा पुल पर पहुंचे तो तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना 108 एम्बुलैंस को दी गई, जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में नाहन मैडीकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां बाइक चालक अनूप की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। हादसे में अन्य घायल शशिकांत का नाहन में ही उपचार चल रहा है। शशिकांत की बाजू में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घायल अपनी बहन के पास जा रहे थे और इसी बीच तेज रफ्तारी के कारण यह हादसा पेश आया। दोनों सराहां की तरफ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस पहले मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंची और उसके बाद शाम के समय घटनास्थल का दौरा किया। उधर, ए.एस.पी. योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरूआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तारी मानी जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!