Sirmour: 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Mar, 2025 09:48 PM

sirmaur girl rape

जिला सिरमौर के एक गांव में महज 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।

नाहन (आशु): जिला सिरमौर के एक गांव में महज 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है। मामला हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित कालाअम्ब पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के साथ औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग में लेबर वर्कर के रूप में कार्यरत आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का परिवार यहां के एक गांव में किराए के कमरे में रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मासूम को कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवासी है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने पीड़ित मासूम बच्ची का अस्पताल में मैडीकल करवाया। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है। लिहाजा जांच से जुड़ी अधिक जानकारी सांझा नहीं की जा सकती है।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!