कंगना रणौत के घर के बाहर चली गोली, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2020 05:59 PM

shotsfire outside house of kangana ranaut

बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत कल गोली चलने की आवाज सुनने से रात भर सहमी रहीं। हालांकि मौके पर पहुंची मनाली पुलिस को गोली चलने व चलाने वाले का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है लेकिन पुलिस ने कंगना के घर के आसपास चौकसी बढ़ा दी है।

मनाली (सोनू शर्मा): बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत कल गोली चलने की आवाज सुनने से रात भर सहमी रहीं। हालांकि मौके पर पहुंची मनाली पुलिस को गोली चलने व चलाने वाले का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है लेकिन पुलिस ने कंगना के घर के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। कंगना मार्च 17 को अपना जन्मदिन मनाने मनाली आईं थीं। कोविड-19 के कारण लॉकडाऊन लग जाने के बाद कंगना मुंबई वापस नहीं लौट पाईं हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना रणौत की टीम पूरी तरह सतर्क है।

मनाली पुलिस की मानें  तो जांच में पुलिस को कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। कंगना ने पुलिस को बताया कि वह अपने बैडरूम में थीं और रात लगभग साढे 11 बजे पटाखों जैसी अवाज सुनाई दी। पहले लगा कि किसी ने पटाखा चलाया है लेकिन जब दूसरी बार आवाज आई तो सचेत हो गईं। यह गोली चलने की आवाज थी इसलिए तुरंत सिक्योरिटी को बुलाया। कंगना ने कहा कि कोई चाहता है कि इस तरह की हरकत से वह डर जाएंगी तो वो भूल जाए। वहीं कंगना की बहन रंगोली ने बताया कि वे दोनों बहनें घर में साथ थीं। रात को गोली चलने की उन्होंने आवाज सुनी है। रंगोली ने बताया कि उनका बेटा पृथ्वी व कंगना सभी साथ थे।

उधर, एसपी गौरव ने कंगना द्वारा गोली चलाने की शिकायत करने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि कंगना के घर एक टीम तुरंत पहुंची थी। फोरैंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची थी लेकिन उन्हें कोई कारतूस का खाली खोल या बारूद के निशान नहीं मिले हैं। कंगना के घर के आसपास वालों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने कंगना के घर के आसपास गश्त बढ़ा दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!