विजिलैंस को RTI से बाहर करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण, पारदर्शिता से डरती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 14 Mar, 2026 07:49 PM

opposition leader jairam thakur

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा विजिलैंस और एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर करने का निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अलोकतांत्रिक और संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

धर्मशाला (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा विजिलैंस और एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर करने का निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अलोकतांत्रिक और संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के इस फैसले से यह साफ है कि वह पारदर्शिता से डरती है और प्रदेश में फैलते भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास कर रही है। उससे भी हैरानी की बात यह है कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार अपने ही आलाकमान द्वारा बनाए गए कानून के खिलाफ खड़ी है। राज्यों की विधानसभा और संसद भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को आरटीआई से बाहर रखने का कानून नहीं बना सकते हैं।

ऐसी कौन-सी जांच, जिसे जनता से छिपाने की जरूरत
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर विजिलैंस में ऐसी कौन-सी जांच चल रही है, जिसे प्रदेश की जनता से छिपाने की जरूरत महसूस हो रही है। जिस जांच का उद्देश्य भ्रष्टाचार को उजागर करना और दोषियों को सजा दिलाना है, उसे गोपनीय बनाने का क्या औचित्य है? इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार अपने ही मंत्रियों और नेताओं से जुड़े मामलों को दबाने की तैयारी कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!