हादसा या आत्महत्या? सराहां के ऐतिहासिक तालाब में मिला लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 14 Mar, 2026 11:33 AM

body of missing youth found in pond

जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत आने वाले सराहां कस्बे में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां के ऐतिहासिक तालाब से एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया।

सराहां: जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत आने वाले सराहां कस्बे में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां के ऐतिहासिक तालाब से एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान कमल गौतम पुत्र रमेश कुमार निवासी सराहां के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल गुरुवार रात करीब 10 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ और शुक्रवार सुबह से उसका मोबाइल बंद आने लगा। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने शुक्रवार दोपहर पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कमल तालाब के आसपास दिखाई दिया। वहीं, तालाब के समीप रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें तड़के करीब 4:30 बजे तालाब में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय युवाओं की मदद से तालाब में सर्च ऑप्रेशन चलाया। शाम करीब 6 बजे कमल का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक के पांव तालाब की गाद में बुरी तरह फंसे हुए थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सराहां भेज दिया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। युवक की मौत हादसा है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!