Weather Update: 4 नवम्बर तक साफ रहेगा मौसम, शिमला-मनाली में बढ़ी ठंड

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Oct, 2025 09:54 PM

shimla weather clear

राज्य में एक सप्ताह तक मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। राज्य में धूप खिलने से दिन के समय मौसम सुहावना रह रहा है। सोमवार और मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं बने।

शिमला (संतोष): राज्य में एक सप्ताह तक मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। राज्य में धूप खिलने से दिन के समय मौसम सुहावना रह रहा है। सोमवार और मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं बने। ऊना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री व राजधानी शिमला में 22.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 4 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में धूप निकलने से लोगों को दिन में हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड लगातार बढ़ रही है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रातें सर्द होती जा रही हैं और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में हिमाचल के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई है। जनजातीय जिलों में तो ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग बुधवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुकुमसेरी में पारा 0.2 डिग्री, ताबो में 0.8 डिग्री और कल्पा में 3.8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशनों शिमला और मनाली का तापमान भी लगातार गिर रहा है। बीते 24 घंटों में शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। मनाली में भी ठंड बढ़ी है और यहां रात का तापमान घटकर 5.4 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.7 डिग्री कम है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!