Shimla: लोक निर्माण मंत्री चार विधायकों सहित जापान व कोरिया रवाना

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jul, 2025 09:56 PM

shimla vikramaditya four mlas japan leave

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जिनके पास शहरी विकास विभाग भी है चार विधायकों के साथ जापान के लिए रवाना हो गए। वह स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत जापान जा रहे हैं। उनका जापान से 27 जुलाई तक वापस लौटने का कार्यक्रम है।

शिमला (भूपिन्द्र): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जिनके पास शहरी विकास विभाग भी है चार विधायकों के साथ जापान के लिए रवाना हो गए। वह स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत जापान जा रहे हैं। उनका जापान से 27 जुलाई तक वापस लौटने का कार्यक्रम है। विक्रमादित्य सिंह के साथ जापान दौरे पर विधायक हरीश जनार्था, राकेश कालिया, अजय सोलंकी व आशीष बुटेल शामिल हैं। उनके साथ शहरी विकास विभाग के अधिकारी भी गए हैं। 8 दिवसीय जापान व कोरिया दौरे के दौरान टीम वहां पर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत किए गए अच्छे कामों को देखेगी।

इस दौरान देखा जाएगा कि इन देशों में शहरों को किस तरह से सुनियोजित तरीकों से बसाया गया है। किस तरह से हर घर को बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया है। किस तरह से वहां पर दूसरी अन्य नागरिक सेवाओं का विस्तार किया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत इन दोनों देशों में यातायात की व्यवस्था किस तरह से मैनेज की गई है। पार्किंग जो प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हर दिन बड़ी समस्या बनती जा रही है जापान और कोरिया में इस समस्या से किस तरह से निपटा गया है। इसके अलावा सॉलेड वेस्ट मैनेजमैंट पर इन दोनों देशों में किस तरह से काम हो रहा है।

कचरे को किस तरह से डिस्पोज किया जा रहा है। कचरे को डिस्पोज करने के बाद उसका कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाता है। इन सब चीजों का अध्ययन करने के लिए शहरी विकास मंत्री स्टडी टूअर पर जापान और कोरिया दौरे पर गए हैं। इसके बाद वापस हिमाचल लौटने के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में शामिल होने वाले नए शहरों में लागू किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!