Shimla: वन मित्र भर्ती में अब नहीं होगा 10 अंकों का साक्षात्कार

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Oct, 2024 06:36 PM

shimla vanmitra recruitment interview case

हिमाचल प्रदेश में वन मित्र के पदों के लिए होने वाली भर्ती में अब 10 अंक का साक्षात्कार नहीं होगा। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में वन मित्र के पदों के लिए होने वाली भर्ती में अब 10 अंक का साक्षात्कार नहीं होगा। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। इससे संबंधित प्रस्ताव 22 अक्तूबर को होने वाले प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। राज्य में वन मित्र के 2,061 पदों के लिए करीब 70,000 आवेदन आए हैं। प्रदेश सरकार ने इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू भी कर दी थी, लेकिन एक प्रार्थी ने आरोप लगाया था कि वन विभाग वन मित्रों की भर्ती के लिए साक्षात्कार करवाने जा रहा है, जबकि वर्ष 2017 को सरकार ने तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए साक्षात्कार न लेने की अधिसूचना जारी की थी। उसने आरोप लगाया था कि सरकार जारी उक्त अधिसूचना के विपरीत वन विभाग में वन मित्रों की भर्ती के लिए 10 अंकों का साक्षात्कार करवा कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस पर उच्च न्यायालय ने 10 अंक के साक्षात्कार को अवैध ठहराते हुए खारिज कर दिया था। उसके बाद सरकार ने 10 अंकों के साक्षात्कार को समाप्त कर दिया है।

नई ईको टूरिज्म पॉलिसी तैयार, कैबिनेट की मंजूरी के बाद होगी लागू
वन विभाग ने नई ईको टूरिज्म पॉलिसी तैयार कर दी है। इसे 22 अक्तूबर की मंत्रिमंडल में मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। ऐसे में राज्य में नई ईको टूरिज्म पॉलिसी के आधार पर नई ईको टूरिज्म साइट्स का आबंटन किया जाएगा। नई पॉलिसी के तहत अब नई ईको टूरिज्म साइट्स पी.पी.पी. मोड पर नहीं दी जाएंगी। वन विभाग राज्य की सभी साइट्स को चलाने के लिए आऊटसोर्स करेगा। नई ईको टूरिज्म पॉलिसी में इसका प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नई पॉलिसी में रैवेन्यू शेयरिंग व कम्युनिटी पार्टीसिपेशन को भी बढ़ावा दिया गया है। वन विभाग ने नई पॉलिसी को जहां पर केंद्र की ईको टूरिज्म को लेकर जारी गाइड लाइन के अनुसार बनाया है, वहीं इसमें समय के अनुसार कुछ नई चीजों को भी शामिल किया गया है। प्रदेश मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इसे प्रदेश में लागू किया जाएगा तथा इसी पॉलिसी के तहत राज्य में नई ईको टूरिज्म साइटें दी जाएंगी।

पुरानी पॉलिसी की अच्छी बातों को किया गया है शामिल
राज्य की नई पॉलिसी में जहां पुरानी पॉलिसी की अच्छी बातों को भी शामिल किया जाएगा, वहीं इसमें समय के अनुसार नई बातों को भी शामिल किया जाएगा। पहले वन विभाग की ईको टूरिज्म पॉलिसी में संशोधन करने का विचार था, लेकिन संशोधन में कई तरह की औपचारिकताओं व दिक्कतों को देखते हुए विभाग ने अब नई ईको टूरिज्म पॉलिसी बनाने का निर्णय लिया है। इसमें सैलानियों को आकर्षित करने के लिए ट्रैकिंग संबंधी गतिविधियों को शामिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!