Shimla: मानसून सत्र से पहले रविवार को मंत्रिमंडल बैठक, होगी गहन मुद्दों पर चर्चा

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Aug, 2024 10:10 PM

shimla sunday cabinet meeting

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र से पहले रविवार (25 अगस्त) को मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। बैठक में प्राकृतिक आपदा और कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र से पहले रविवार (25 अगस्त) को मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है। बैठक में प्राकृतिक आपदा और कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। प्राकृतिक आपदा को लेकर बैठक में विशेष रूप से चर्चा होगी, ताकि प्रभावित परिवारों की मदद की जा सके। इसके अलावा सचिवालय स्तर पर डीए व एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर फिलहाल बातचीत का रास्ता अपना सकती है।

बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में लाए जाने वाले संशोधनों को मंजूरी प्रदान किए जाने की संभावना है। सत्र के दौरान कई संशोधन विधेयकों को प्रस्तुत किया जा सकता है, जिसमें मंत्रिमंडल की अनुमति प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से 9 सितम्बर तक चलेगा तथा इस दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। सत्र को लेकर अब तक विधायकों की तरफ से करीब 600 सवाल ऑनलाइन व लिखित रूप से पूछे जा सकते हैं तथा आगामी दिनों में इनको पूछने का सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री से सचिवालय में मिले पार्टी कार्यकर्त्ता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रदेश सचिवालय में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने अपने क्षेत्र से जुड़ीं समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा उन्होंने इनके निवारण का आश्वासन दिया। इसके अलावा नादौन निवासी मनीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री आपदा कोष के लिए 51,000 रुपए का चैक भेंट किया।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!