Shimla: जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jan, 2025 09:25 PM

shimla bjp state president selection

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में होगा। इसके लिए भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चयन में देरी का कारण 25 से अधिक मंडलों एवं ऊना जिला अध्यक्ष चुनाव...

शिमला (कुलदीप): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में होगा। इसके लिए भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चयन में देरी का कारण 25 से अधिक मंडलों एवं ऊना जिला अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया पूरा नहीं होना है। शेष बचे मंडलों एवं ऊना जिलाध्यक्ष का चयन 15 से 18 जनवरी के बीच पूरा किए जाने की संभावना है। यानी जब तक मंडलों एवं ऊना जिलाध्यक्ष का चयन नहीं हो जाता, तब तक प्रदेश अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में विलम्ब होगा।

हिमाचल प्रदेश की तरह देश के अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के पूरा होने एवं आधे से अधिक प्रदेश अध्यक्षों के चयन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होगा। मौजूदा समय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जगत प्रकाश नड्डा काबिज हैं। उनके पास इस समय केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ रसायन एवं उर्वरक जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर हाईकमान लगाएगा मुहर
भाजपा हाईकमान की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष चयन के लिए केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस बारे में फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि डा. जितेंद्र सिंह प्रदेश से मिलने वाली रिपोर्ट से पार्टी हाईकमान को अवगत करवाएंगे। इसके बाद ही हाईकमान की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष पर अंतिम मुहर लगेगी। अध्यक्ष पद के लिए इस समय मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के अलावा सतपाल सिंह सत्ती, डा. सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, डा. राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, पवन काजल और त्रिलोक कपूर के नाम लिए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!