Shimla: सोलन और चम्बा में क्या हो रहा है, भाजपा अपनी पार्टी में देखे नैतिकता : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Nov, 2025 05:28 PM

shimla solan chamba bjp morality

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा नेता प्रदेश सरकार को नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को पहलेे अपनी पार्टी के भीतर नैतिकता देखनी चाहिए कि सोलन और चम्बा में क्या हो रहा है? उसका मूल्यांकन करने के बाद ही भाजपा...

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा नेता प्रदेश सरकार को नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को पहलेे अपनी पार्टी के भीतर नैतिकता देखनी चाहिए कि सोलन और चम्बा में क्या हो रहा है? उसका मूल्यांकन करने के बाद ही भाजपा नेताओं को टिप्पणी करनी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करके प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे कदम बढ़ाया है। इसी कारण आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय चोर दरवाजों से धन लुटा दिया जाता था, जिस पर वर्तमान सरकार ने नकेल कसी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी मैडीकल कालेजों का कैडर अलग किया है। निदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) और स्वास्थ्य निदेशालय का अब अलग कैडर होगा। सभी मैडीकल कालेजों की तरह आईजीएमसी शिमला का भी अलग कैडर होगा। ऐसे में जितने भी डाक्टर आईजीएमसी में स्वास्थ्य निदेशालय के लगे हैं, वे सब गांव पीचसी, सीएचसी, जिला और जोनल अस्पताल में जाएंगे। इसी तरह नेरचौक के 28 डाक्टरों को मंडी में ही रखा है।

नेरचौक मैडीकल कालेज को लेकर भ्रम फैला रही भाजपा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेरचौक मैडीकल कालेज को लेकर भाजपा नेता भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में जिन डिस्पैंसरियों में डाक्टर नहीं थे, वहां पर उनको भेजा रहा है। सरकार नेरचौक के अलावा सभी मैडीकल कालेजों में पर्याप्त स्टाफ और सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।

चमियाना अस्पताल में एम्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार चमियाना अस्पताल शिमला में एम्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की तरह वर्तमान सरकार नाम के लिए मैडीकल कालेज नहीं चलाना चाहती। इन मैडीकल कालेजों में स्वास्थ्य जांच के उपकरण जैसे एक्स-रे, अल्ट्रासाऊंड, सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनरी आधुनिक होगी। यहां पर रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसको अभी पड़ोसी राज्य भी उपलब्ध नहीं करवा पाए हैं तथा यही व्यवस्था परिवर्तन है।

हम पूर्व भाजपा सरकार का कर्ज चुका रहे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को पटरी पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हम पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से लिए गए 75,000 करोड़ रुपए के कर्ज को चुकाने के लिए कर्ज ले रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!