ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष बनी शशि बाला

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2020 10:12 PM

shimla rural development bank chairman shashi bala

शशि बाला हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारिता कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड शिमला की अध्यक्ष होंगी। वह बैंक की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला नेत्री है।

शिमला (ब्यूरो): शशि बाला हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारिता कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड शिमला की अध्यक्ष होंगी। वह बैंक की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला नेत्री है। राज्य सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। शशि बाला के अलावा कृषि एवं भूमि विकास बैंक में 4 निदेशकों की नियुक्ति भी की गई है, जिसमें संजौली के कमल ठाकुर और मंडी जिला के थुनाग से संबंध रखने वाले गोपाल सिंह शामिल हैं। साथ ही भरमौर के विजय भारद्वाज व बिलासपुर की भुवनेश्वरी लुंबा को पंजीयक सहकारी सभाओं की तरफ से मनोनीत निदेशक होंगे। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास बैंक की नवनियुक्त अध्यक्ष शशि बाला शिमला जिला से भाजपा की तेज तर्रार नेत्रियों में से एक है। उन्होंने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रोहड़ू से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!