आधी रात को कुल्लू के जंगल में लगी भयानक आग, ग्रामीणों ने मिलकर पाया काबू

Edited By Jyoti M, Updated: 11 Mar, 2026 10:35 AM

a massive fire broke out in the kullu forest at midnight

सैज ग्राम पंचायत तलाडा के अंतर्गत आने वाले पनबी गांव के पीछे स्थित जंगल में देर रात किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। रात के अंधेरे में भड़की इस आग से जंगल के छोटे-छोटे पौधों और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, ग्रामीणों की मुस्तैदी और कड़ी...

कुल्लू (संजीव जैन)। सैज ग्राम पंचायत तलाडा के अंतर्गत आने वाले पनबी गांव के पीछे स्थित जंगल में देर रात किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। रात के अंधेरे में भड़की इस आग से जंगल के छोटे-छोटे पौधों और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, ग्रामीणों की मुस्तैदी और कड़ी मेहनत के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ​जानकारी के अनुसार, आग रात लगभग 8:00 बजे के बाद लगाई गई थी। देखते ही देखते लपटों ने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने के कारण आग बुझाने के कार्य में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों और खतरों का सामना करना पड़ा।

​ग्रामीणों का साहस 10:40 पर पाया काबू ​आग की सूचना मिलते ही पनबी गांव के निवासी एकजुट हुए और अपने स्तर पर आग बुझाने के कार्य में जुट गए। दुर्गम क्षेत्र और अंधेरे के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और लगभग पौने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 10:40 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। किसी शरारती तत्व की इस हरकत ने न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है बल्कि गांव के लिए भी खतरा पैदा कर दिया था। ग्रामीणों का कहना हैं कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

​वन संपदा को नुकसान ​स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आग लगने से हाल ही में पनप रहे छोटे पेड़-पौधे जलकर राख हो गए हैं। जंगली जानवरों के आशियाने भी उजड़ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!