Shimla: नई दिल्ली में राहुल व खरगे से मिले CM सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2025 07:41 PM

shimla rahul kharge sukhu meeting

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में 4 अगस्त को होने वाली संगठन की बैठक से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में 4 अगस्त को होने वाली संगठन की बैठक से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है। उन्होंने यह मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान की, जिसमें सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों के अलावा आगामी पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई है।

अब इस विषय पर विस्तृत चर्चा 4 अगस्त को होगी। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भाग लेंगे। इस बैठक को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनाव की दस्तक के बीच प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम का गठन लंबे अरसे से लटका हुआ है। दिल्ली दौरे के बीच मुख्यमंत्री 3 अगस्त को चम्बा में मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 4 अगस्त को राहुल गांधी की तरफ से बुलाई बैठक में शामिल होने के लिए फिर दिल्ली जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!