Shimla: मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ प्रदेश भर में मोर्चा खोलेगी भाजपा

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Nov, 2025 06:10 PM

shimla jagat singh negi bjp morcha

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई टिप्पणी को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भाजपा के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में जहां सदन में विपक्ष का आक्रामक रुख देखने को मिला है वहीं इस मुद्दे पर भाजपा ने अब राज्य भर में मंत्री नेगी के खिलाफ मोर्चा...

शिमला (ब्यूरो): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई टिप्पणी को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भाजपा के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में जहां सदन में विपक्ष का आक्रामक रुख देखने को मिला है वहीं इस मुद्दे पर भाजपा ने अब राज्य भर में मंत्री नेगी के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति तय की है। इसके तहत जिला किन्नौर में भाजपा नेता सूरत नेगी, ऊना में सुमित शर्मा, मंडी में अजय राणा, कुल्लू में अखिलेश कपूर व गोविंद ठाकुर, सोलन में राजीव सहजल, सिरमौर में बलदेव तोमर और बिलासपुर में स्वतंत्र सांख्यान सहित अन्य नेताओं को जिलों में मोर्चा संभालने के लिए मैदान में उतारा गया। इस व्यापक रणनीति को भाजपा मीडिया संयोजक की तरफ से दिशा और धार दी जा रही है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा धर्मशाला में और भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल शिमला में कांग्रेस सरकार व मंत्री पर पहले ही तीखा निशाना साध चुके हैं।

भाजपा नेताओं ने न केवल मंत्री के बयानों को अनुचित और असंवैधानिक करार दिया है, बल्कि उनके बेटे से जुड़े मामले को भी सार्वजनिक मंचों पर उठाया है। साथ ही भाजपा द्वारा प्रदेशभर में आर.एस.एस. के सेवा कार्यों को उजागर किया जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों के मुद्दों को राजनीतिक रंग देने में लगी है तथा मंत्री की टिप्पणी व अन्य विभिन्न विवादों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। देखा जाए तो भाजपा नेता प्रदेश सरकार के मंत्री को घेरते हुए उनके इस्तीफे के साथ ही संघ पर की गई टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। भाजपा ने चेताया है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो जहां-जहां मंत्री जाएंगे, वहां-वहां उनका घेराव करने से भी भाजपा पीछे नहीं हटेगी।

मंत्री फोबिया से ग्रस्त : सिकंदर
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने शनिवार को शिमला से जारी बयान में कहा कि देश को विभाजित करने वाली कांग्रेस पार्टी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्र निर्माण में लगे संगठन पर निराधार और अशोभनीय टिप्पणियां कर रही है, जिसे भाजपा किसी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा संघ पर की जा रही टिप्पणियां उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक हैं। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी संघ व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोबिया से ग्रस्त हैं, जिसके कारण वे लगातार अनर्गल और विवादित बयान दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!