Edited By Jyoti M, Updated: 02 Feb, 2025 03:30 PM
प्रदेश में आए दिनों एच.आर.टी.सी. बसों के स्टेयरिंग जाम और ब्रेक फेल हो रही हैं। बीते रोज तकनीकी खराबी के कारण रामपुर-खेखसू एच.आर.टी.सी. बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। चालक की सूझबूझ से बस को समय पर रोका गया। इसके कारण बड़ा हादसा होने से टल...
रामपुर बुशहर, (नोगल): प्रदेश में आए दिनों एच.आर.टी.सी. बसों के स्टेयरिंग जाम और ब्रेक फेल हो रही हैं। बीते रोज तकनीकी खराबी के कारण रामपुर-खेखसू एच.आर.टी.सी. बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। चालक की सूझबूझ से बस को समय पर रोका गया। इसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
इस दौरान बस में सफर करने वालों की सांसें थम गई थी। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में एच.आर.टी.सी. बसों की समय पर रिपेयरिंग नहीं हो रही है। ऐसे में एच.आर.टी.सी. कभी भी बंद हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी बसों को लाभ पहुंचाने के लिए एच.आ.टी.सी. बसों की समय पर रिपेयरिंग नहीं करवा रही है।
एच.आर.टी.सी. बस अड्डा प्रभारी स्वरूप चंद ने बताया कि बसों की मुरम्मत करके व जांच-पड़ताल करने के बाद ही भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बस को रोक दिया गया था।