एच.आर.टी.सी. बसों में सामान ले जाने का अब लगेगा किराया, बिना यात्री भी जा सकेगा सामान

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Aug, 2023 11:26 PM

shimla hrtc bus luggage fare

एच.आर.टी.सी. बसों में अब यात्री अपने सामान के साथ अन्य सामान भी ले जा सकेेंगे लेकिन इसके लिए यात्रियों को किराया अदा करना होगा।

शिमला (राजेश): एच.आर.टी.सी. बसों में अब यात्री अपने सामान के साथ अन्य सामान भी ले जा सकेेंगे लेकिन इसके लिए यात्रियों को किराया अदा करना होगा। इसके साथ अब कंडक्टर बिना सवारी के भी यात्री का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान या जिला तक ले जा सकेंगे जिससे एक जिले से दूसरे जिले में व्यक्ति का सामान आसानी से पहुंच सकेगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। एच.आर.टी.सी. प्रबंधन ने सवारी के साथ और बिना सवारी के साथ निगम की बसों में ले जाने वाले सामान के लिए किराया संशोधित किया है। निगम प्रबंधन द्वारा किराए में किए गए संशोधन में निगम की बस में सवारी के साथ सेब का एक गिफ्ट पैक फ्री में कहीं भी ले जा सकते हैं, लेकिन अगर सवारी साथ नहीं है तो फि र एक गिफ्ट पैक का आधा टिकट कटेगा। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं और परिचालकों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस तरह के अन्य सामान के लिए भी किराया निर्धारित किया है।

सवारी के साथ ये होगा किराया
निगम प्रबंधन में संशोधित किराए के अनुसार सवारी (यात्री) के साथ ऑफि स या डाइनिंग चेयर का एक चौथाई किराया वसूल किया जाएगा। डाइनिंग व ऑफि स टेबल का फु ल टिकट होगा। 5 सीटर सोफ ा सैट का डबल टिकट कटेगा। सिंगल बैड बॉक्स का फु ल टिकट कटेगा। डबल बैड बॉक्स का डबल टिकट कटेगा। अलमारी का भी डबल टिकट कटेगा। सिलाई मशीन, फं खे का एक चौथाई किराया कटेगा। प्लास्टिक व फ ोल्डिंग चेयर व एक से 3 कुर्सियों का एक चौथाई किराया कटेगा। 6 कुॢसयों का हाफ  टिकट व इससे ज्यादा का फु ल टिकट कटेगा। साइकिल का हाफ  किराया होगा। बच्चों की ट्रॉली, दिव्यांगों की व्हील चेयर का कोई किराया नहीं लगेगा। दिव्यांग व्यक्ति के बस में न होने पर कुर्सी का एक चौथाई किराया काटा जाएगा। कम्प्यूटर एल.ई.डी., एल.सी.डी. का एक चौथाई किराया कटेगा।

2 लैपटॉप ले जाने पर नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त किराया और बिना सवारी के किराया
सवारी के साथ 2 लैपटॉप बिना किराए के ले जा सकते हैं। 2 से ज्यादा पर एक चौथाई किराया काटा जाएगा। वाशिंग मशीन का फुल टिकट कटेगा। इसके अलावा बिना सवारी के डाइङ्क्षनग व ऑफि स चेयर का आधार किराया लगेगा। टेबल का डबल टिकट यानि दो सवारियों के जितना किराया लगेगा। सोफ ा सैट फाइव सीटर का 4 सवारियों के जितना किराया लगेगा। अलमारी व डबल बैड का भी चार सवारियों के जितना किराया लगेगा। साइकिल का एक सवारी के जितना किराया लगेगा। लैपटॉप का भी फु ल टिकट होगा। एल.सी.डी., एल.ई.डी., मॉनिटर 21 किलो तक एक सवारी का किराया और इससे ज्यादा पर 2 सवारियों का किराया लगेगा।

बिना सवारी अधिक होगा किराया
अब एच.आर.टी.सी. की बसों में कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा। कंडक्टर बिना सवारी के सामान ले जाने से मना नहीं कर सकता है। एच.आर.टी.सी. के अधिकारियों का कहना है कि बिना सवारी के भी एच.आर.टी.सी. की ओर से हर सामान का भाड़ा निर्धारित किया गया है। ऐसे में अब निर्धारित भाड़े के साथ एच.आर.टी.सी. ड्राइवरों-कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा और सामान का टिकट कटवाना होगा। बिना सवारी के सामान भेजने का किराया अधिक होगा।

सब्जियों का इतना किराया, बैगों पर 30 किलो से अधिक पर किराया
निगम की बसों में फू लों के बॉक्स का प्रति बॉक्स एक सवारी के किराए का पांचवां हिस्सा वसूल किया जाएगा। इसके अलावा 20 किलो सब्जी का एक चौथाई किराया लिया जाएगा। 40 किलो सब्जी का आधा किराया लगेगा और 40 किलो से ज्यादा सब्जी का फु ल किराया लगेगा। इसके अतिरिक्त यात्री के साथ ले जाने वाले बैगों में 30 किलो तक कोई भी किराया नहीं लिया जाएगा, लेकिन इससे अधिक पर किराए के एक चौथाई हिस्से के पैसे यात्री को देने होंगे। एम.डी. एच.आर.टी.सी. रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि  बसों में यात्रियों द्वारा ले जाए जाने वाले सामान के किराए में संशोधन किया गया है। वहीं लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक किराया अदा कर भी बसों में सामान भेज सकेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!