हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Feb, 2023 09:29 PM

shimla himachal rain snowfall forecast

हिमाचल में मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है। वहीं एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला (राजेश): हिमाचल में मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है। वहीं एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हालांकि सोमवार को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई थी, लेकिन सोमवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान खाली गया है। सोमवार को प्रदेश में दिनभर धूप खिली रही। धूप खिलने से प्रदेश के तापमान में फिर से बढ़ौतरी देखी गई है। ऊना जिला फिर से 32 डिग्री को पार कर गया है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भी ऊना जिले में ही दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

शिमला के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा सुंदरनगर में 27.0 डिग्री, भुंतर में 24.6 डिग्री सैल्सियस, कल्पा में 13.2 डिग्री सैल्सियस, धर्मशाला में 25 डिग्री सैल्सियस, नाहन में 25.9 डिग्री सैल्सियस, केलांग में 4.2 डिग्री सैल्सियस, सोलन में 24 डिग्री सैल्सियस, मनाली में 15.0 डिग्री सैल्सियस, कांगड़ा में 26.7 डिग्री, मंडी में 27 डिग्री, बिलासपुर में 29 डिग्री, हमीरपुर में 26.6 डिग्री सैल्सियस, कुफरी में 11.4 डिग्री, बरठीं में 28.2 डिग्री सैल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!