हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए पड़े 69 वोट

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2022 10:17 PM

shimla himachal assembly president 69 votes

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के डा. वाई.एस. परमार पुस्तकालय कक्ष में बैलेट पेपर हुए चुनाव के लिए 69 वोट पड़े।

शिमला (कुलदीप): देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के डा. वाई.एस. परमार पुस्तकालय कक्ष में बैलेट पेपर हुए चुनाव के लिए 69 वोट पड़े। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ सायं 5 बजे हुआ। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री सहित पक्ष-विपक्ष के सभी 68 विधायकों ने वोट डाला। इसी तरह 1 वोट मंडी से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने डाला। राष्ट्रपति पद के लिए हुई वोटिंग के लिए माननीयों ने पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इसी तरह मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा परिसर पहुंचे पक्ष-विपक्ष के विधायक एक-दूसरे से गले भी मिले। मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पक्ष-विपक्ष की तरफ से बाकायदा पोलिंग एजैंट भी तैनात किए गए थे। इसमें भाजपा की तरफ से विधायक नरेंद्र ठाकुर, जिया लाल और अरुण कूका तथा कांग्रेस की ओर से विधायक हर्षवर्धन चौहान, आशीष बुटेल और नंद लाल पोलिंग एजैंट बनाए गए थे। प्रतिभा सिंह को छोड़ भाजपा के 3 लोकसभा व 3 राज्यसभा सांसदों जगत प्रकाश नड्डा, इंदु गोस्मावी, अनुराग ठाकुर, किशन कपूर व सुरेश कश्यप ने नई दिल्ली में मतदान किया। 

आज नई दिल्ली भेजी जाएगी मतपेटी
राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव की मतपेटी को 19 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच नई दिल्ली भेजा जाएगा। इस मतपेटी को अभी विधानसभा में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।

आदिवासी महिला का राष्ट्रपति प्रत्याशी बनना ऐतिहासिक : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायकों ने इस मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया है तथा द्रौपदी मुर्मू भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगी। 

राष्ट्रपति चुनाव के बहाने कांग्रेस का ई.वी.एम. पर प्रहार
रामलाल बोले, बैलेट पेपर पर क्यों नहीं करवाए जा सकते लोकसभा-विधानसभा चुनाव राष्ट्रपति चुनाव के बहाने कांग्रेस ने एक बार फिर से ई.वी.एम. से करवाए जाने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जब राष्ट्रपति चुनाव बैलेट पेपर पर करवाए जा सकते हैं तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव क्यों नहीं हो सकते? उन्होंने कहा कि आज कुछ ही क्षण में 1 व्यक्ति के बैंक खाते से देश व दुनिया के किसी भी कोने में बैठे शातिर पैसे निकाल सकते हैं तो ई.वी.एम. से छेड़छाड़ क्यों नहीं की जा सकती है? हालांकि रामलाल ठाकुर से जब सवाल पूछा गया कि कांग्रेस ने बीते साल उप चुनाव में भाजपा को ई.वी.एम. के माध्यम से हुए चुनाव में 4-0 से जीरो से हराया था, तो उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के टारगेट में उप चुनाव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के चुनाव होते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!