Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jun, 2025 04:14 PM

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ड्राइवर (जिला न्यायपालिका) और क्लर्क (जिला न्यायपालिका) के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया है।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ड्राइवर (जिला न्यायपालिका) और क्लर्क (जिला न्यायपालिका) के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट का शैड्यूल जारी कर दिया है। ड्राइवर (जिला न्यायपालिका) के पद के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। इस टैस्ट के लिए जिला मुख्यालय शिमला व कांगड़ा में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें 5689 उम्मीदवार बैठेंगे। इसके अलावा क्लर्क (जिला न्यायपालिका) के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट 6 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
इस टैस्ट के लिए सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस स्क्रीनिंग टैस्ट में 49088 उम्मीदवार बैठेंगे। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की पी.आर.ओ. हेम लता शर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टैस्ट में बैठने के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड/हॉल टिकट साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा उन्होंने सभी उम्मीदवारों को समय-समय पर जारी की जाने वाली सूचना के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वैबसाइट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।