Shimla: सरकार हर मोर्चे पर विफल, अंतर्विरोधों में उलझी कांग्रेस : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jan, 2026 08:00 PM

shimla government on every front failed

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरिपुरधार और अर्की हादसे ने व्यवस्था और सरकार की संवेदनहीनता की पोल खोलकर रख दी है।

शिमला (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरिपुरधार और अर्की हादसे ने व्यवस्था और सरकार की संवेदनहीनता की पोल खोलकर रख दी है। जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह से अंतर्विरोध में घिरी है, जिस कारण कांग्रेस नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने व निपटाने की राजनीति में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री और मंत्री अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों की निष्ठा पर मुख्यमंत्री ने स्वयं विपक्ष में रहते हुए सवाल उठाए थे, वही लोग आज उनके सबसे खास लोगों में शुमार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 3 वर्ष में हिमाचल को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई भी दी है।

भारत अब वैश्विक नेतृत्वकर्त्ता, मोदी के नेतृत्व में निर्णायक बदलाव : परमार
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निर्णय बदलाव आए हैं, जिससे देश वैश्विक नेतृत्वकर्त्ता बन गया है। विपिन सिंह परमार ने शिमला से जारी बयान में कहा कि जर्मनी और अमरीका जैसी विश्व महाशक्तियों के साथ बढ़ते रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी संबंध इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि आज भारत विश्व का भरोसेमंद और आवश्यक सांझेदार बन चुका है। उन्होंने कहा कि अमरीका द्वारा भारत को अपना सबसे अहम रणनीतिक और व्यापारिक भागीदार बताना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी विदेश नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का नेतृत्व केवल कूटनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत को विकसित भारत से सर्वश्रेष्ठ देश की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी नेतृत्व है।

हिमाचल में भ्रष्टाचार व प्रशासनिक अराजकता चरम पर : कश्यप
सांसद सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार व प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग में वर्ष 2024-25 के दौरान 36.77 करोड़ रुपए की लागत से 4,770 मीट्रिक टन जीआई पाइप की खरीद में जिस तरह की गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं, वे कांग्रेस सरकार की कथित पारदर्शिता की पोल खोलने के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों गंभीर मुद्दों भ्रष्टाचार और प्रशासनिक बेलगामपन पर मुख्यमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

अधिकारियों पर की टिप्पणी पर सी.एम. स्पष्टीकरण दें : भारद्वाज
सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने कहा है कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में सरकारी अधिकारी बेलगाम हैं। डा. राजीव भारद्वाज ने शिमला से जारी बयान में आरोप लगाया कि यह स्थिति सीधे तौर पर कांग्रेस सरकार के संरक्षण और ढीले प्रशासनिक नियंत्रण को उजागर करती है। उन्होंने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण देने की मांग की है। इस तरह के बयान प्रदेश की सौहार्दपूर्ण परंपरा और छवि को ठेस पहुंचाते हैं।

राजनाथ सिंह से मिले हर्ष महाजन
सांसद हर्ष महाजन ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण से जुड़े विषयों को उठाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!