कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर 21 नवम्बर से पूर्ण प्रतिबंध

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Nov, 2023 08:51 PM

shimla employees transfers restrictions

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (21 नवम्बर) से कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। तबादलों पर लगाया गया यह प्रतिबंध अगले आदेशों तक जारी रहेगा।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (21 नवम्बर) से कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। तबादलों पर लगाया गया यह प्रतिबंध अगले आदेशों तक जारी रहेगा। मुख्य सचिव की तरफ से इस आशय संबंधी आदेश सभी संबद्ध अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं, जिसके ऊपर सख्ती से अमल करने को कहा गया है। हालांकि विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री कर्मचारियों के तबादले करने के लिए अधिकृत होंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 से 31 अक्तूबर तक प्रतिबंध हटाया गया था। इस अवधि के दौरान तबादले करने के लिए विभागीय मंत्रियों को अधिकृत किया गया था, लेकिन शॉर्ट स्टे और शॉर्ट डिस्टैंस संबंधी तबादले मुख्यमंत्री की अनुमति से हो रहे थे। इसके बाद हालांकि 1 नवम्बर से तबादलों पर प्रतिबंध लगा था, लेकिन मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाने के कारण यह प्रक्रिया लंबी चली यानी सोमवार (20 नवम्बर) तक तबादलों का क्रम जारी था। अब सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

शिक्षा विभाग में होते हैं सबसे ज्यादा तबादले
प्रदेश में सबसे अधिक तबादले शिक्षा विभाग में होते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग में भी तबादले होते हैं। कर्मचारियों के तबादलों के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित होता है। लिहाजा अब तबादलों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने से सरकारी कामकाज प्रभावित नहीं होगा। साथ ही सचिवालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास तब तबादलों के लिए फरियादी देखने को नहीं मिलेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!