Edited By Jyoti M, Updated: 20 Feb, 2026 02:19 PM

बिजली बोर्ड भुंतर के सहायक अभियंता अमन कुमार ने कहा कि आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 20 से 24 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 20 व 21 फरवरी को 11 के.वी. दियार फीडर के अंतर्गत बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला...
कुल्लू, (नि.स.): बिजली बोर्ड भुंतर के सहायक अभियंता अमन कुमार ने कहा कि आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 21 से 24 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 21 फरवरी को 11 के.वी. दियार फीडर के अंतर्गत बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलहैली, लोअर कलहैली, कमांद, लोअर बजौरा, लोअर हाट और आसपास क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
22 फरवरी को भुंतर बाजार, एयरपोर्ट, खोखन चौक, तहसील, सैनिक चौक, पारला भुंतर, हाथिथान, गड़सा रोड, जिया, छिरौढ नाला, नरोगी, शाट, बड़ा भुईन, छन्नीकोड, जलूग्रां, औद्योगिक क्षेत्र शमशी, जिया, मौहल चौक, अंगोरा फार्म इंडियन ऑयल, सब्जी मंडी, संध्या पैलेस व नाग मंदिर के आसपास क्षेत्र प्रभावित होंगे।
24 फरवरी को कलहैली फीडर के तहत शाढ़ाबाई, कलैहली, बजौरा, रेरी, बजौरा हाट, मशगां, लोअर बजौरा व शाड़ीनाला में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित तिथियों पर मौसम खराब रहता है तो कार्य अगले दिन किया जाएगा।