Himachal: शिक्षा मंत्री ने 6 जून को बुलाई बैठक, ट्रांसफर सहित कई मामलों पर होगी चर्चा

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jun, 2025 07:41 PM

shimla education minister meeting discussion

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 6 जून को विभाग की बैठक बुलाई है। इस दौरान ट्रांसफर सहित कई मामलों पर फैसले लिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो शिक्षा मंत्री ने विभाग से शिक्षकों की ट्रासंफर बारे जानकारी भी देने को कहा है।

शिमला (ब्यूरो): शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 6 जून को विभाग की बैठक बुलाई है। इस दौरान ट्रांसफर सहित कई मामलों पर फैसले लिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो शिक्षा मंत्री ने विभाग से शिक्षकों की ट्रासंफर बारे जानकारी भी देने को कहा है। बताया जा रहा है कि अब शिक्षक की ट्रांसफर पूर्ण बैन लग जाएगा। वही शिक्षकों के पैंडिंग 10 हजार डीओ नोट भी ठंडे बस्ते में डाल दिए जाएंगे। अब बीच सत्र में सरकार युक्तिकरण की प्रक्रिया को भी रोक सकती है। 6 जून को होने वाली बैठक में स्कूल शिक्षा निदेशक व सभी जिला उपनिदेशकों को बुलाया गया है।

इस बैठक में सभी जिला उपनिदेशक मंत्री के समक्ष अपने-अपने स्कूलों की रिपोर्ट रखेंगे। इस दौरान छात्रों की कम संख्या वाले लगभग 500 स्कूलों को भी मर्ज करने का प्रस्ताव है। इसमें 100 ऐसे स्कूल हैं, जहां पर एक भी छात्र नहीं है। बैठक में अटल आदर्श स्कूल व राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की एसओपी को लेकर भी चर्चा होनी है। उक्त स्कूल प्रदेश के हर ऐसे क्षेत्र में खोले जाएंगे, जहां पर नजदीक कोई ओर प्राइवेट या फिर केंद्रीय बोर्डिंग स्कूल नहीं है।

14 कंपनियों को 3100 एनटीटी टीचर भर्ती का जिम्मा
एचपीएसईडीसी ने एनटीटी टीचर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान 14 कंपनियों को 3100 एनटीटी टीचर भर्ती का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में कंपनियों ने भी यह भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी और कंपनियों को भी इंपैनल किया जा रहा है। शेष शिक्षकों की भर्ती का कार्य इंपैनल करने वाली कंपनियों को सौंपा जाएगा। इस दौरान 6200 एनटीटी टीचर की भर्ती की जानी है। इसमें एनटीटी को दो वर्ष का डिप्लोमा ही मान्य होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!