हिमाचल में 870 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, जॉब ट्रेनी के तौर पर होगी नियुक्ति

Edited By Vijay, Updated: 19 Mar, 2026 08:10 PM

path cleared for recruitment of 870 physical education teachers in himachal

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 870 शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 870 शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया में अब तेजी आएगी। शिक्षा निदेशालय (प्रारंभिक शिक्षा) ने प्रदेश में 870 पीईटी शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय उच्च न्यायालय के हालिया फैसले और सरकार की नई जॉब ट्रेनी योजना के अनुपालन में लिया गया।

चयनित पीईटी को मिलेगा 21,500 रुपए मासिक मानदेय
वीरवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उपनिदेशकों को पत्र जारी किया। सभी जिलों को जारी निर्देशों के तहत 5 दिनों के भीतर दिव्यांग कोटे से संबंधित प्रस्ताव राज्य चयन आयोग को भेजना होगा। खेल, पूर्व सैनिक कोटा का मामला सीधे पूर्व सैनिक निगम को भेजने को कहा गया है। इसके अलावा प्रदेश के जिन सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या 100 से कम है, वहां की स्वीकृत पद संख्या को रोस्टर में शामिल नहीं किया जाएगा। यह भर्ती मौजूदा भर्ती एवं पदोन्नति नियम के अनुसार होगी। इसमें सभी आरक्षण रोस्टर और बैकलॉग को कवर किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक ने भर्ती को लेकर जारी सभी पूर्व विज्ञापनों को रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) को 21,500 रुपए प्रति माह का फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा। विभाग ने सभी जिला उपनिदेशकों को पुराने सभी विज्ञापनों को वापस लेने और नए सिरे से आरक्षण रोस्टर के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

किस जिले में भरे जाएंगे कितने पद
स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरे जाने को लेकर जिलावार ब्यौरा जारी किया है। इसके तहत जिला बिलासपुर में 25, चम्बा में 83, हमीरपुर में 48, कांगड़ा में 189, किन्नौर में 18, कुल्लू में 42, लाहौल-स्पीति में 12, मंडी में 158, शिमला में 106, सिरमौर में 76, सोलन में 40, जिला ऊना में 73 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!