Shimla: सेवा विस्तार को लेकर शीघ्र निर्णय लेगी सरकार

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Feb, 2026 07:45 PM

shimla government service extension decision

राज्य सरकार सेवा विस्तार एवं पुन: रोजगार पाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को लेकर शीघ्र निर्णय लेगी। सरकार की तरफ से ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों की सेवाएं नई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक की गई हैं, ताकि सरकारी कामकाज प्रभावित न हो।

शिमला (ब्यूरो): राज्य सरकार सेवा विस्तार एवं पुन: रोजगार पाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को लेकर शीघ्र निर्णय लेगी। सरकार की तरफ से ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों की सेवाएं नई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक की गई हैं, ताकि सरकारी कामकाज प्रभावित न हो। इसमें बहुत से शिक्षक भी शामिल हैं, जिनकी सेवाएं शैक्षणिक सत्र के अंत तक लेने का निर्णय लिया गया है।

ऐसे में राज्य सरकार अब इस बात पर मंथन कर रही है कि क्या 31 मार्च के बाद सेवा विस्तार और पुन: रोजगार देना है या नहीं? सेवा विस्तार व पुन: रोजगार देने से प्रदेश में बेरोजगार युवा भी नाराज है, क्योंकि उनका सरकारी नौकरी पाने के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। सरकारी स्तर पर हालांकि हाल ही में हजारों पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सेवा विस्तार व पुन: रोजगार देने का सिलसिला जारी रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!