Shimla: दिल्ली में खरगे से मिले कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Nov, 2025 10:13 PM

shimla delhi state president vinay kumar kharge meeting

हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे पर जाने पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया, साथ ही आश्वस्त किया कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कमेटियों के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा हुई। विनय कुमार 30 नवम्बर को पदभार ग्रहण करेंगे।

राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी, लाल सिंह कौशल को जिम्मेदारी
शिमला, 25 नवम्बर (ब्यूरो): हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद प्रदेश सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां जारी हैं। इसी कड़ी में लगातार दूसरे दिन भी यह दौर जारी है। प्रदेश सरकार ने लाल सिंह कौशल को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी ने जारी की। सरकार के इस निर्णय को एस.सी/एस.टी. समुदाय से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लाल सिंह कौशल पुत्र हरि राम कौशल जिला मंडी के तहसील बल्ह के गांव व डाकघर दियारगी के निवासी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!