Shimla: सीबीएसई स्कूल ऑफ एक्सीलैंस के लिए 600 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Mar, 2026 10:02 PM

shimla cbse school teacher recruitment

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में “स्कूल ऑफ एक्सीलैंस” योजना के तहत 600 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिमला (प्रीति): हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में “स्कूल ऑफ एक्सीलैंस” योजना के तहत 600 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने इन पदों को भरने के लिए विस्तृत प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग और सैनिक कल्याण बोर्ड को भेज दिया है। सरकार द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार 150-150 पद शारीरिक शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, संगीत शिक्षक और ड्राइंग शिक्षक के भरे जाएंगे।

सभी नियुक्तियां अस्थायी आधार पर 5 वर्षों की अवधि के लिए की जाएंगी। चयनित शिक्षकों को 10 माह के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपए का मानदेय दिया जाएगा। इन स्वीकृत पदों में से 88 पद सैनिक कल्याण बोर्ड की सिफारिश पर भरे जाएंगे, जबकि शेष पद राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने संबंधित श्रेणियों के लिए औपचारिक रिक्विजिशन भी भेज दिया है।

भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड अनिवार्य रखा गया है। संस्कृत शिक्षक के लिए शास्त्री व टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अंकों में छूट दी जाएगी। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदेश के किसी भी सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूल में की जा सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!