Shimla: बाबा साहेब के अपमान के लिए पूरे देश से माफी मांगें कांग्रेस : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Dec, 2024 05:44 PM

shimla baba saheb congress apology

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब का कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हमेशा अपमान किया है। बाबा साहेब का अपमान करना ही कांग्रेस पार्टी व गांधी-नेहरू परिवार की पॉलिसी रही है।

शिमला (हैडली): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब का कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हमेशा अपमान किया है। बाबा साहेब का अपमान करना ही कांग्रेस पार्टी व गांधी-नेहरू परिवार की पॉलिसी रही है। आजादी से पहले व बाद में बाबा साहेब के अपमान का कोई भी मौका कांग्रेस के नेताओं ने नहीं छोड़ा। अपनी सरकारी में अपने परिजनों के सत्ता में रहते ही भारत रत्न देने वालों ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया। यह सब इतिहास में दर्ज है।

दुखद यह है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ किए अपमान और साजिशों के बारे में देश-दुनिया को पता भी नहीं चलने दिया। शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस को उनके नेताओं द्वारा बाबा साहेब अम्बेदकर के प्रति किए गए अपमान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

बाबा साहेब का त्यागपत्र जनता के सामने क्यों नहीं आने दिया
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि उनको यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस सरकारों ने बाबा साहेब के त्यागपत्र को जनता के सामने क्यों नहीं आने दिया। शायद अगर यह त्यागपत्र सामने आता, तो पंडित जवाहरलाल नेहरू की पगड़ी उछल जाती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!