मरीजों को परोस दी घटिया खाने की थाली, ठेकेदार को नोटिस जारी

Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2018 02:02 AM

serve the stale food plate to patients notice issued to contractor

गंगथ के अस्पताल में मरीजों को घटिया खाना मिल रहा है जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे मरीजों में दिल के मरीज सत्या देव, विभीषण सिंह व जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गत रात्रि बासी और ठंडी रोटी परोसी गई जो...

गंगथ: गंगथ के अस्पताल में मरीजों को घटिया खाना मिल रहा है जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे मरीजों में दिल के मरीज सत्या देव, विभीषण सिंह व जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गत रात्रि बासी और ठंडी रोटी परोसी गई जो बिल्कुल खाने लायक नहीं थी और रोटी के 4-4 टुकड़े थे और वह खाना खाने लायक नहीं था। वैसे इस संबंध में पहले भी ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं।


इस विषय पर जब यहां पर कार्यरत सीनियर मैडीकल ऑफि सर विजय कालिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे संज्ञान में यह प्रकरण आया है और हमने रोटी सप्लायर ठेकेदार को इस बाबत लिखित नोटिस भेजा है। इस अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे या स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके कई लोगों की मांग है कि इस तरह का घटिया खाना सप्लाई करने वाले किसी भी ठेकेदार को मान्यता ही नहीं देनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!