धर्मशाला जोनल अस्पताल में दवाओं का टोटा, अप्रैल से नहीं मिलीं कैल्शियम की गोलियां; मरीज परेशान

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Feb, 2026 06:19 PM

shortage of medicines in dharamshala zonal hospital

Dharamshala News: धर्मशाला जोनल अस्पताल में बीते अप्रैल माह से कैल्शियम की गोलियों का टोटा चल रहा है, जिसके चलते इन दवाइयों से संबंधित अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करते हुए निजी मैडीकल स्टोर का रुख करते हुए दवाइयों की खरीद करने...

Dharamshala News: धर्मशाला जोनल अस्पताल में बीते अप्रैल माह से कैल्शियम की गोलियों का टोटा चल रहा है, जिसके चलते इन दवाइयों से संबंधित अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करते हुए निजी मैडीकल स्टोर का रुख करते हुए दवाइयों की खरीद करने पड़ रही है, जिसमें की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिछले साल अप्रैल महीने से ही अस्पताल में कैल्शियम की गोलियों की सप्लाई नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा बार-बार इसकी डिमांड (मांग) उच्च अधिकारियों और संबंधित विभाग को भेजी जा चुकी है, लेकिन ऊपर से स्टॉक न आने के कारण वितरण ठप्प पड़ा है, जबकि यह भी बताया जा रहा है कि गैस रोग से संबंधित सामान्य तौर पर दी जाने वाली एक दवाई भी बीते जुलाई माह से अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। हालांकि इसके विकल्प में गैस की अन्य दवाई मरीजों को दी जा रही है।

"कैल्शियम की दवाइयों को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा बार-बार इसकी डिमांड भेजी गई है, लेकिन ऊपर से ही स्टॉक नहीं मिल पा रहा है। गैस के लिए दी जाने वाली 'पैंटाप्रोजोल' दवा भी जुलाई महीने से अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। हालांकि इसके बदले में दूसरी गैस की दवाइयां मरीजों को दी जा रही हैं। जैसे ही दवाइयां पहुंचेंगी, मरीजों को मिलने लगेंगी।" - डा. अनुराधा शर्मा, एम. एस.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!