Kangra: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5 अधिकारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है मामला

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2025 09:34 PM

school education board issued show cause notices to 5 officials

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों से 10 दिन के भीतर जवाब मांगा है, उसके उपरांत इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

धर्मशाला (प्रियंका): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों से 10 दिन के भीतर जवाब मांगा है, उसके उपरांत इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से 12वीं के अंग्रेजी के मार्च माह में चुवाड़ी में गलती से प्रश्न पत्र खुलने के बाद स्थगित किए गए पेपर की आंसर की से नए एग्जाम की ओएमआर शीट संबंधी मामले में बोर्ड की संबंधित शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा में गंभीर चूक सामने आई थी, जिसके चलते छात्रों के प्राप्तांक गलत घोषित हो गए, जिससे परीक्षा परिणाम में त्रुटि सामने आई थी। हालांकि बोर्ड की ओर से बाद में जो ओएमआर शीट्स मूल्यांकन के लिए भेजी गईं, उनमें नई परीक्षा के बावजूद पुरानी उत्तरकुंजी का इस्तेमाल कर लिया गया। इससे मल्टीपल च्वाइस प्रश्नों के 16 अंकों के मूल्यांकन में त्रुटि हो गई थी। उसके बाद अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की ओएमआर शीट्स को सही उत्तरकुंजी के आधार पर दोबारा जांचने के बाद संशोधित परिणाम घोषित किया गया था। इसके बाद केवल अंग्रेजी विषय के अंक ही बदले गए थे। इस मानवीय त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने संबंधित शाखा के 4-5 अधिकारियों व कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी, जिसमें तथ्य जांच की रिपोर्ट बोर्ड के पास पहुंचने के उपरांत अब संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तरकुंजी जांच मामले में स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास तथ्य जांच रिपोर्ट पहुंच गई है, जिसके आधार पर बोर्ड द्वारा 4-5 अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और इसका जवाब 10 दिन के अंदर मांगा है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!