Kangra: श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला पलटा, 10 लोग घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2026 07:20 PM

sansarpur terrace road accident 10 injured

संसारपुर टैरस के साथ लगते गांव रिडी कुठेड़ा में मंगलवार शाम को पैट्रोल पंप के समीप श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 25 श्रद्धालुओं में से 10 श्रद्धालु घायल हो गए।

संसारपुर टैरस (अरविंद): संसारपुर टैरस के साथ लगते गांव रिडी कुठेड़ा में मंगलवार शाम को पैट्रोल पंप के समीप श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 25 श्रद्धालुओं में से 10 श्रद्धालु घायल हो गए। यह श्रद्धालु दसूहा पंजाब के रहने वाले हैं व पक्काटियाला पपलोथर में माथा टेककर वापिस पंजाब की तरफ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्राला पैट्रोल पंप समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। श्रद्धालुओं द्वारा हादसा होने की वजह ट्राला की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

वहीं पैट्रोल पंप के समीप ट्राला पलटने से श्रद्धालुओं में चीखो पुकार मच गई व इस दौरान पैट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत श्रद्धालुओं को ट्राले से बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय शर्मा व उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई व स्थानीय लोगों, अग्निशमन विभाग व पुलिस विभाग की गाड़ी में घायल लोगों को तुरंत बीसीएमबी अस्पताल तलबाड़ा पहुंचाया।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला एकदम मोड़ पर अनियंत्रित हो गया व सड़क के पास नाले पर लगाये गये सीमैंट के बने पैरापिट को तोड़कर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि नाले में कीचड़ होने की वजह से हादसे में कम लोग घायल हुए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!