नेशनल हाईवे पर नशे का खेल! कार से चिट्टे की खेप बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Apr, 2026 01:26 PM

2 chitta smugglers arrested in kangra

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। शाहपुर पुलिस की टीम ने गुरूवार शाम को गश्त के दौरान दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। शाहपुर पुलिस की टीम ने गुरूवार शाम को गश्त के दौरान दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार (37) निवासी ज्वाली और सुनील कुमार उर्फ ईशू (30) निवासी शाहपुर के रूप में हुई है।

कार से चिट्टे की खेप बरामद

जानकारी के अनुसार, शाहपुर पुलिस की टीम मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए क्षेत्र में मुस्तैद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सिहुंआ स्थित पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़ी एक ऑल्टो K-10 कार (HP 40A-7048) में कुछ युवक नशा बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके की घेराबंदी की। पुलिस ने जब संदिग्ध कार की तलाशी ली, तो उसके डैशबोर्ड से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

कानूनी कार्रवाई और पुलिस रिमांड

शाहपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। वहीं, पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और उनके तार किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में नशे के इस अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!