दिल्ली में 19 दिसम्बर को होगी किसानों की गर्जना रैली

Edited By Vijay, Updated: 02 Dec, 2022 10:55 PM

roar rally of farmers to be held in delhi on 19 december

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर ने कहा है कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली के राम लीला मैदान में संघ 19 दिसम्बर को किसान गर्जना रैली करने जा रहा है।

शिमला (प्रीति): भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर ने कहा है कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली के राम लीला मैदान में संघ 19 दिसम्बर को किसान गर्जना रैली करने जा रहा है। इसमें देश से लगभग 2 लाख किसानों के पहुंचने की संभावना है और हिमाचल से भी इसमें हजारों किसान भाग लेंगे। विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री ने कहा है कि भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के सभी जनपद में 1 से 10 दिसम्बर तक ग्राम जनजागरण का अभियान चलाएगा। इसमें हिमाचल प्रान्त से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे, साथ ही 19 दिसम्बर को दिल्ली के आन्दोलन में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार ने एमएसपी (मिनिमम स्पोर्ट प्राइज) 50 प्रतिशत किया है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। संघ केंद्र सरकार से किसान सम्मान निधि को भी बढ़ाने व कृषि उपकरण पर जीएसटी समाप्त करने की मांग कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार कृषि उपकरणों में 18 प्रतिशत जीएसटी ले रही है, जिसे समाप्त किया जाए।

सरकार बीजों को जैनेटिक मॉडिफाई कर किसानों को कर रही गुमराह 
सुरेश ठाकुर का कहना है कि सरकार बीजों को जैनेटिक मॉडिफाई कर किसानों को गुमराह कर रही है और इससे विदेशी कंपनियों को लाभ दे रही है। उनका कहना है कि हाल ही में सरकार ने सरसों के बीज का जैनेटिक मॉडिफाई कर इसका नया बीज बाजार में लाया, जो सफल नहीं हुआ। इससे पूर्व भी ऐसे कई ट्रायल किए गए, जो असफल रहे। उन्होंने किसानों को अपने बीज ही लगाने की सलाह दी है।

पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग बने कृषि नीति 
संघ ने केंद्र सरकार से पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग से कृषि नीति बनाने की मांग की है। इसके साथ ही रेलवे की तरह कृषि विभाग को भी अलग बनाने की सिफारिश की गई है। इस दौरान संघ ने कृषि आदानों को जीएसटी से बाहर करने, केंद्र सरकार से सभी प्रकार के जीएम बीटी व जीएम सरसों की अनुमति को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही फसल अवशेष जलाने पर किसान पर हो रही कार्रवाई व आर्थिक दंड समाप्त करने की मांग भी की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!