खड्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Feb, 2021 05:19 PM

rivalsar ravine youth body recovered

बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को गलमा पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

रिवालसर: बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को गलमा पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान जगदीश (27) पुत्र मेहर चंद गांव धडवान नेर कसारला तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार प्रात: स्थानीय ग्रामीणों व पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने गलमा खड्ड किनारे एक युवक को मृत अवस्था में देखा, जिस पर उन्होंने स्थानीय पंचायत उपप्रधान गोपाल शर्मा को सूचित किया तथा इस संबंध में उपप्रधान ने बल्ह पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक गत रविवार से अपने घर से गायब था। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. मंडी अनिल पटियाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस युवक की मौत के कारणों को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के कोई निशान नहीं थे। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लगेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!