दोस्ती का खूनी अंत: खेत में गड्ढे में दबा मिला 25 वर्षीय युवक शव; साथ रहने वाले 3 'दोस्त' बने कातिल!

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Mar, 2026 01:09 PM

a 25 year old youth was killed in shimla and the body was hidden in a pit

Shimla Crime News : राजधानी शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र के तहत बसंतपुर में एक प्रवासी मजदूर की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। 25 वर्षीय युवक, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था, उसका शव रविवार को सड़क से करीब 20 मीटर नीचे एक खेत के कोने में...

Shimla Crime News : राजधानी शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र के तहत बसंतपुर में एक प्रवासी मजदूर की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। 25 वर्षीय युवक, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था, उसका शव रविवार को सड़क से करीब 20 मीटर नीचे एक खेत के कोने में गड्ढे से बरामद किया गया। मृतक की पहचान राम प्रवेश राम उर्फ कुटुम्ब निवासी जिला मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि युवक की हत्या उसके साथ रहने वाले तीन साथियों ने ही की और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जमीन में दफन कर दिया।

संदिग्ध बोरा और कंबल फेंका मिला

मृतक राम प्रवेश बसंतपुर में अपने तीन साथियों अरुण, विकेश और महेश के साथ किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। 15 मार्च को जब राम प्रवेश का कोई सुराग नहीं लगा, तो उसके पिता चतुरी राम ने सुन्नी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस जब तफ्तीश के लिए उनके कमरे पर पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा था और तीनों साथी गायब थे। पुलिस ने तुरंत कमरे को सील कर जांच की दिशा बदली। जांच के दौरान पुलिस ने बसंतपुर-सुन्नी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसी दौरान जंगल की ओर झाड़ियों में एक संदिग्ध बोरा और कंबल फेंका हुआ मिला। शक गहराने पर जब पुलिस ने नीचे खेत की ओर तलाशी ली, तो एक कोने में ताजा खुदाई के निशान मिले। खुदाई करने पर वहां से राम प्रवेश का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुन्नी भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर अपहरण के मामले को अब हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसके साथ रहने वाले साथियों ने ही की और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जमीन में दफन कर दिया। वारदात के बाद से तीनों आरोपी अरुण, विकेश और महेश  फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!